बदायूं: कछला गंगा घाट पर भव्य रूप से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस बल
Budaun, Budaun | Oct 20, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला स्थित गंगा घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ गंगा घाट पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जयकारों के बीच मां को विदाई दी। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।