दुधि: बभनी में पिकअप के धक्के से टहलने निकले व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बभनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि बभनी निवासी 47 वर्षीय गिरवर प्रसाद पुत्र विरझू प्रसाद मंगलवार की सुबह करीब पौने पांच प्रतिदिन की भांति टहलने के लिए घर से निकले थे।