हैदरगढ़: रसूलपुर ईंट भट्ठे के पास सागौन के पेड़ों की कटान का मामला सामने आया, वन विभाग ने शुरू की जांच
सिद्धौर ब्लॉक में 11 प्रतिबंधित सागौन के पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों के बयानों में विरोधाभास है। मगर रेंजर ने अवैध कटान की पुष्टि करते हुए किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने संकेत दिए हैं। यह घटना क्षेत्र के रसूलपुर ईंट भट्ठे के पास (सरायसलीम) में एक कच्ची ईंट पराई वाले खेत में हुई।