सांगानेर: जयपुर के जगतपुरा में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों सहेलियों की हुई मौत
जयपुर के जगतपुरा इलाके में सड़क पार कर रही दो महिलाओं को एक तेज रफ्तार बाइक के टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों महिलाएं 20 फीट तक उछलकर दूर जाकर गिरी। वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं पीड़ित परिवार की सोमवार से देर शाम मुकदमा दर्ज करवाया गया है।