सगड़ी: नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम में हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मृतक के परिवार में मचा कोहराम
Sagri, Azamgarh | Jun 16, 2026 आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम गांव में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।एकादशी मौर्य (45) पुत्र तप्पू मौर्य घर के पास लगे हैंडपंप का उपयोग कर रहे थे । इसी दौरान किसी कारणवश हैंडपंप में विद्युत करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आ गए ।