ललितपुर: बांसी क्षेत्र के लखनपुरा गांव के पास हाइवे 44 पर आम से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे आम से मचा हड़कंप
बांसी क्षेत्र के लखनपुरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक तेज रफ्तार आम से भरा ट्रक टैक्सी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया और सड़क पर पूरी तरह से आम बिखर गए घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।