राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने नोखा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और नवसृजन की अधिसूचना जारी कर दी है। यह निर्णय राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 98 के तहत संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बाद लिया गया। पहले जिला कलेक्टरों को प्रस्ताव तैयार कर सार्वजनिक अवलोकन हेतु जारी करने और आपत्तियों पर