अतरी थाना क्षेत्र के तपोवन में रविवार को सड़क दुर्घटना में 6 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में मृतक के पिता अवधेश यादव ने अतरी थाना में टोटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। ज्ञात हो कि रविवार को महिला कुंड से स्नान कर लौट रही 6 वर्षीय प्रियांशु कुमारी की टोटो की चपेट में आने से जख्मी हो गई थी। इलाज के दौरान नवादा में उसकी मौत हो गई ।