गढ़वा: JPSC के परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Garhwa, Garhwa | Mar 17, 2024 झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफल संचालन को लेकर रविवार को उपायुक्त शेखर जमुआर ने आरके गोविंद प्लस टू हाई स्कूल समेत अन्य परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधा यथा पेयजल/शौचालय की व्यवस्था आदि की जानकारी ली एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।