मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार अखिलेश यादव की मौत, चाचा हुए घायल
जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के नगला नथा निवासी अखिलेश यादव पुत्र रूपराम अपने चाचा महेंद्र सिंह के साथ बीती रविवार की शाम शादी के कार्ड बांटकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही बेवर क्षेत्र में पहुंचे तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें अखिलेश यादव की मौत वही चाचा घायल हो गए। वहीं सोमवार को सुबह पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया है।