दिल्ली: स्वरूप नगर इलाके में लाखों का कैश रखकर जुआ खेल रहे आम आदमी पार्टी के पार्षद जोगिंदर सिंह समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार लाख से ज्यादा कैश और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।