टोंक राजकीय बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिला क्षय निवारण केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारियों को टीबी उन्मूलन की बारीकियों और नवीनतम उपचार प्रोटोकॉल का गहन प्रशिक्षण दिया गया।