फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव कुतकपुर चनोरा में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कथित तौर पर छात्रों को नमाज़ पढ़ाने और धार्मिक आचरण थोपने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।