ग्वालियर गिर्द: क्रॉसिंग पर ओवरलोड डंपर फंसा, आधा घंटे तक बाधित रहा अप ट्रैक
सिथौली स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह एक भारी भरकम डंपर फंस गया जिसके कारण अप ट्रैक पर यातायात करीब आधा घंटे के लिए बाधित रहा।बाद में इस डंपर को JCB की मदद से ट्रैक से हटाया गया।कहने को यहां बैरियर लगा है लेकिन बैरियर और पटरी के बीच यह डंपर ओवरलोड होने की वजह से फंस गया था बाद में गेटमैन की सूचना पर मेमो भेजा गया और JCB से इस वाहन को हटाया गया