बीसलपुर: चीनी मिल यार्ड से गन्ना कृषक की गन्ने से भरी ट्राली चुराने वाले चोरों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
किसान सहकारी चीनी मिल ट्रॉलियों में गन्ना भरकर गन्ने की तौल कराने गए किसान की गन्ने से भरी एक ट्राली चोर चुरा ले गए इसके पश्चात ग्रामीणों ने जमकर यार्ड में हंगामा किया तत्पश्चात मिल के प्रधान प्रबंधक द्वारा समझाने पर किसान वमुश्किल शांत हुए और सी सी ओ की अगुवाई में गन्ना कृषक ने अपनी ट्रॉली चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।