शुजालपुर: नेवज नदी किनारे अवैध खनन से 132 केवी टॉवर पर संकट, शुजालपुर-शाजापुर में ब्लैकआउट का खतरा
शुजालपुर में नेवज नदी के किनारे अवैध खनन ने अब गंभीर रूप ले लिया है। अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर बड़े पुल के पास 132 केवी के बिजली टॉवर के आसपास करीब 15 फीट गहरी खुदाई कर दी गई है। इससे टॉवर की नींव कमजोर हो गई है और उसके गिरने का खतरा बढ़ गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने का खतरा यह टॉवर गिरने की स्थिति में शुजालपुर और शाजापुर जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्र