आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चेवार पूरब गांव में 3 वर्षीय बालक अयान की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था । मृतक बालक के परिजनों की मांग पर प्रशासन ने कब्र से खोदकर बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया । वही इस मामले में शुक्रवार शाम को मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कार्रवाई को लेकर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह का बयान आया है ।