ऊंचाहार: शहजादपुर गाँव के पास क्षोभ नाले में डूबकर बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के चन्दलहाई मजरे शहजादपुर गाँव निवासी 66 वर्षीय राम लाखनसिंह मंगलवार की सुबह,गाँव के पास मवेशी चराने गये थे, तभी क्षोभ नाले को पार करते समय उनका पैर फिसल गया, वो गहरे पानी में डूब गए, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।