मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की खरारू माली टोला से पुलिस ने 60 लीटर विदेशी और आठ लीटर देसी शराब के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसे शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में काजल कुमारी और सरिता देवी शामिल है।