मधेपुरा: जीतपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, ट्रेन से गिरने की आशंका
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतापुर राम सिंहटोला वार्ड संख्या दो में रविवार की सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया। यह शव भैरोपट्टी और बुधमा हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि शख्स की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। शव रेलवे पटरी के बगल में पड़ा हुआ मिला।