गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड सं 6 में भीषण जल संकट, जनजीवन प्रभावित, कई लोग पहुंचे नगर निगम
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में इन दिनों भीषण जल संकट से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को 1 बजे वार्ड पार्षद संजीव कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। कृष्णा नगर, लखारी, शिवपुरी, बोड़ो और शशांक बेड़ा समेत कई इलाकों में पिछले लगभग दो महीनों से नियमित जलापूर्ति ठप पड़ी है।।