पुनासा: ओंकारेश्वर में नाविकों के लाइसेंस को लेकर विवाद गहराया
ओंकारेश्वर में नाविकों के लाइसेंस वितरण को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। स्थानीय नाविकों का आरोप है कि जो लोग ओंकारेश्वर के मूल निवासी नहीं हैं, उन्हें यहां के लाइसेंस नंबर दे दिए गए हैं। वहीं वर्षों से चप्पू चलाकर जीविकोपार्जन करने वाले नाविक इंजन लगाने की अनुमति के लिए बार-बार आवेदन और निवेदन कर रहे हैं , जानकारी मंगलवार दोपहर 2 बजे की है