पुनासा: तीर्थ नगरी में ठंड और कोहरे के बावजूद उमड़ी आस्था, 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए स्नान और दर्शन
सुबह तड़के से ही नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ऊनी वस्त्रों में लिपटे भक्त जयकारों के साथ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन पहुंचे। मंदिर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। ठंडी हवाओं के बीच लगभग 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए। जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे की है