जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के तहत राजकीय इंटर कालेज परिसर ज्योलीकोट में विरासतन नामांतरण चौपाल में राजस्व ग्राम सरियाताल वर्गोमेंट, भल्यूटी,गेठिया और ज्योलीकोट में चौपाल लगाकर तकरीबन एक दर्जन मामलों में कार्यवाही की गई।राजस्व निरीक्षक नरेश लाल वर्मा तथा उपराजस्व निरीक्षक राकेश कठैत द्वारा तमाम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।