बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यों के चुनाव को लेकर प्रदेशभर में चार चरणों में मतदान कराया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे चरण का मतदान आज गाजीपुर समेत पूर्वांचल के 18 जिलों में सम्पन्न हुआ। गाजीपुर जनपद न्यायालय परिसर में दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराई गई। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।