जलेसर: जलेसर क्षेत्र के गांव मकसूदपुर बंबे में डूबा 9 वर्षीय किशोर, चार घंटे बाद 4 किमी दूर मिला शव, परिवार में मातम
Jalesar, Etah | Jun 19, 2026 जलेसर के कोतवाली क्षेत्र स्थित मकसूदपुर गांव में एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां बंबे में नहाने गए 9 वर्षीय सुफियान (पुत्र सिराज) की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव करीब चार घंटे की तलाश के बाद घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर मिला।जानकारी के अनुसार, सुफियान अपने मामा और मौसा के साथ बंबे में नहाने गया था। वह पिछले तीन वर्षों से जलेसर के मकसूदपुर स्थित अपनी