चूरू: जिले के असली-नकली कुश्ती संघ का विवाद थाने पहुंचा, चूरू कोतवाली में 12 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Jul 3, 2025 चूरू ज़िले में असली-नकली कुश्ती संघ मामले में चूरू कोतवाली थाना में 12 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कुश्ती संघ के सचिव ठाकुर मल शर्मा ने चूरू के कोतवाली थाना में दूसरे कुश्ती संघ पर कूट रचित दस्तावेजों से फर्जी कुश्ती संघ बनाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मुकदमा दर्ज करवाया है। वार्ड 44 निवासी 72 वर्षीय ठाकुरमल शर्मा ने यह मुकदमा दर्ज करवाया।