पटेरा: देवडोगरा बस स्टैंड पर दो सांडो की भिड़ंत, बालबाल बचे राहगीर ,वीडियो वायरल
Patera, Damoh | Jun 22, 2026 पटेरा ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में आवारा सांड आम जनों के लिए परेशानियों का सबक बने हुए हैं ,देवडोगरा गांव के बस स्टैंड पर दो सांडो की भिड़ंत हो गई जिसके वीडियो भी वायरल हुए,आज सोमवार दोपहर 3 बजे काफी देर तक दोनों सांड सड़क पर एक दूसरे से लड़ते रहे, जिसमें राहगीर और आमजन बाल बाल बचे,कुछ देर बाद लोगों ने दोनों सांडो को खदेड़ कर अलग किया।