जिले के सनावद मार्ग पर सोमवार शाम करीब 4 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चलती कार अचानक 'धधकती भट्टी' में तब्दील हो गई। सनावद से खरगोन की ओर आ रही कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।