मंझनपुर: गुरु रविदास की जन्मस्थली से कौशाम्बी पहुंची पावन कलश रथ यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर मुख्यालय में किया स्वागत
कौशाम्बी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी जन्मस्थली से पावन मिट्टी लेकर निकली कलश रथ यात्रा मंझनपुर भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।