तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने शांति भंग के मामले में 5 लोगों को किया गिरफ्तार
21 जनवरी मंगलवार सुबह 10:00 बजे थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा शांति भंग के मामले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया काले बाबू एवं रामचंद्र पुत्र ओरीलाल, सोनू पुत्र रामचंद्र निवासी भंगही, शुभम गुप्ता, दीपक गुप्ता निवासी नई बाजार तुलसीपुर को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।