तुलसीपुर: तहसील सभागार तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक और उप जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं
20 जनवरी सोमवार सुबह 11 बजे तहसील सभागार तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारी द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। कई समस्याओं से संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम बनाकर मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया।