ऋषिकेश : दिनांक 09 जुलाई 2026 को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर सप्तऋषि रोड पर मुखबिर खास की सूचना पर में 01 व्यक्ति दिनेश पुत्र हीरालाल निवासी हरिपुर कलां जनपद देहरादून को अवैध शराब परिवहन करते हुए हरिपुर चुंगी के पास गिरफ्तार किया गया , वाहन संख्या UK08BE - 8375 के पायदान पर रखे बैग से 04 पेटी एवं वाहन की डिग्गी से 01 पेटी कुल 05 पेटी देशी शराब बरामद की गई जिसको कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60/72 में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट,उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश,अर्जुन सिंह कांस्टेबल अंकित कुमार,रीना , आशीष चौहान ,रेशमा मौजूद रहे।