सांगानेर: मुस्लिम समाज ने ईद पर नमाज अदा करने के बाद राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग
देशभर में मुस्लिम समाज की ओर से बकरा ईद का पर्व हर उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे और खुद की इबादत मे सर झुका कर अमन चैन की दुआएं मांगी। वही राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बकरा ईद पर सरकार से मांग की। वहीं उन्होंने कानून बनाने की मांग भी की।