लोनी: ₹50000 के इनामी अभियुक्त को लोनी बॉर्डर पुलिस ने उसके एक साथी के साथ मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार
Loni, Ghaziabad | Jun 16, 2024 गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने ₹50000 के ईनामी अभियुक्त नामे और उसके साथी सुरेंद्र को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। नामे ने अपनी गैंग के साथ मिलकर बीती 10 जनवरी 2024 को सुनार सोनू वर्मा की दुकान में सोने व चांदी का सामान चोरी किया था। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि 10 अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है।