ललितपुर शहर के बस स्टैंड चौराहे पर शनिवार दोपहर के समय दबंगों ने एक युवक के साथ बेखौफ होकर जमकर मारपीट की। उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल वीडियो पुलिस के जिम्मेवारों की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।