आगरा: फतेहाबाद रोड टाटा मैदान में ताज महोत्सव के तहत कवि सम्मेलन व मुशायरे की शानदार प्रस्तुति हुई
Agra, Agra | Feb 20, 2026 फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित ताज महोत्सव के अंतर्गत कवि सम्मेलन व मुशायरे की शाम यादगार रही। डॉ हरिओम पवार ने ओजपूर्ण काव्य पाठ से समां बांधा, जबकि प्रताप फौजदार सहित अन्य कवियों ने हास्य, वीर व श्रृंगार रस की रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।