आगरा: थाना शाहगंज में तैनात सिपाही पर जेसीबी मालिक से ₹25 की वसूली का आरोप, सिपाही को किया गया लाइन हाजिर
Agra, Agra | Feb 20, 2026 आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस पर फाइनेंस कंपनी की रिकवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। जेसीबी मालिक को 12 घंटे हिरासत में रखकर 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने की शिकायत डीसीपी सिटी से की गई। जांच में सनी नामक सिपाही दोषी पाया गया और उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।