धनौरा: गजरौला के अतरपुरा में बना काली का मंदिर, दूर-दूर से आते हैं लोग, मनोकामनाएं होती हैं पूरी
अमरोहा जनपद के गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा में काली का मंदिर बना हुआ है। माना जाता है कि यहां पर प्रसाद चढ़ाने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं और उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। शनिवार को लगभग 5:00 बजे वही के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह मंदिर लगभग 50 साल से अधिक पुराना है।