धनौरा: गजरौला के गांव सिहाली गोसाई में कब्रिस्तान, चामुंडा देवी का मंदिर और मजार पर कभी नहीं हुआ विवाद
गजरौला गांव का कब्रिस्तान उसमें चामुंडा देवी का मंदिर और उसके निकट मजार। मजार पर लोग दुआएं मांग रहे होते हैं तो मंदिर में मां की आरती की जा रही होती है, लेकिन इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होती हिंदू और मुसलमान एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों में बिना किसी भेदभाव और संकोच के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अमरोहा जिले के गजरौला से पांच किमी दूर नौनेर-चकनवाला रोड पर है।