धनौरा: गजरौला फाजलपुर में स्थित शिव मनोकामना मंदिर पर सभी की मनोकामनाएं होती हैं पूरी
अमरोहा जनपद के गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के मोहल्ला फाजलपुर में स्थित शिव मनोकामना मंदिर पर दूर-दूर से लोग प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं और सावन में भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है। इस मंदिर पर सावन माह में भंडारे का भव्य आयोजन किया जाता है। माना जाता है कि शिव मनोकामना मंदिर पर जो भी आस्था के साथ प्रसाद चढ़ता है भगवान शंकर उसकी मनोकामना पूरी करते हैं।