ग्वालियर गिर्द: बीएसएफ अफसर का एकाउंट हैक, 3 लाख से ज्यादा उडाए
BSF टेकनपुर में पदस्थ निरीक्षक अविनाश शर्मा से शातिर ठगों ने उनका मोबाइल रिमोट एक्सेस के जरिए हैक कर 3 क्रेडिट कार्ड से 3 लाख से ज्यादा रुपए निकाल लिए।वारदात तब हुई जब अधिकारी घर पर सो रहे थे।17 जून की रात साइबर ठगों ने अविनाश के ICICI कार्ड, SBI कार्ड और YES बैंक क्रेडिट कार्ड से कुल 3 लाख 10 हजार रुपए उड़ा दिए।अगली सुबह मोबाइल चेक करने पर ट्रांजेक्शन दिखे।