जमुना–भालूमाड़ा क्षेत्र में पॉलीथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्ण प्रतिबंध लागू किया है। इस संबंध में पसान नगर पालिका की टीम एवं शहडोल से आए अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।संयुक्त टीम ने क्षेत्र की सभी दुकानों की जांच की। इस दौरान कई दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाया।