सविना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हाईवे पर लूट की फिराक में 3 आरोपी गिरफ्तार सविना थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत हाईवे पर लूट की कोशिश कर रहे तीन शातिर अपराधियों को लोडेड पिस्टल और धारदार हथियारों सहित दबोचा। पुलिस ने बिलिया फांदा–धोल की पाटी सर्विस रोड अंडरपास पर दबिश देकर नीरज उर्फ सल्लू सेन, पुष्कर बुनकर उर्फ प्रिंस और प्रकाश को गिरफ्तार किया।