नवगछिया: बायोमेट्रिक के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने इंदिरा आवास व वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर करीब एक लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ग्रामीणों ने दोबारा बायोमेट्रिक लेने पहुंचने पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, बायोमेट्रिक मशीन, दो बैंक पासबुक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।