वाराणसी में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लगाए 'वोट जिहाद' के गंभीर आरोप
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदाता सूची को लेकर एक बड़ा सियासी विवाद सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और उत्तरी विधानसभा से विधायक रविंद्र जायसवाल ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसे “वोट जिहाद” करार दिया है।