बिजनौर: चांदपुर तहसील में बैनामा कराने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता के चेंबर पर हुई मारपीट एक युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 27, 2024 बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र में तहसील में अधिवक्ता के चेंबर पर बैनामा कराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में गांव तांगरोला निवासी अफजल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में अफजल को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अफजल का आरोप है। कि अधिवक्ता के बेटे ने उस धारादर हथियार से हमला किया है।