गंगरार: गंगरार में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में घायल गाय को ऑपरेशन करके मिला नया जीवन, बचाई गई गाय की जान
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 2025 में मानवता की मिसाल देखने को मिली। शिविर के दौरान गंभीर रूप से घायल एक निराश्रित गाय को पशुपालन विभाग की टीम ने तत्परता से उपचार प्रदान किया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सुनील ढोले के नेतृत्व में मौके पर ही सफल ऑपरेशन किया