चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर ठेका श्रमिक संघ, चन्देरिया (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) की साधारण सभा रविवार को आजोलिया का खेड़ा स्थित माहेश्वरी होटल के सामने हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भा.म.स. जिलाध्यक्ष मोनिका उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि विधायक बेगूं डॉ. सुरेश धाकड़ मौजूद रहे।