बैराड़: बैराड़ में तहसीलदार व संयुक्त दल ने अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही के चलते 6 कोचिंग सेंटर व 2 होस्टल किये शील्ड
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश व संयुक्त दल ने बैराड़ में शैक्षणिक संस्थानों कोचिंग सेंटरों व होस्टलो का निरीक्षण किया और अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही देखते हुए 6 कोचिंग सेंटरों व 2 हॉस्टलों को बुधवार सुबह 11 बजे शील्ड करने की कार्रवाई की गई है।